Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jun 08, 2013 - 12:30:51 PM


Title - तीन दिन चलेगी अमावस मेला स्पेशल ट्रेन
Posted by : railgenie on Jun 08, 2013 - 12:30:51 PM

शुक्रवार से रेलवे ने श्रद्धालुओं को धर्मनगरी चित्रकूट को लाने ले जाने के लिए अमावस मेला ट्रेन की सौगात दी है। तीन दिन तक चलने वाली यह ट्रेन सुबह झांसी से महोबा रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1 बजे चलकर चित्रकूट शाम 4:55 पर पहुचने का समय निर्धारित किया गया है।
शनिवार को शनैश्चरी अमावस पर धर्मस्थली चित्रकूट की ओर जाने वाली यात्रियों को रेलवे ने राहत देते हुए तीन दिनों के लिए एक अमावस मेला स्पेशन ट्रेन शुरु की है। झांसी-बांदा पैसेंजर को चित्रकूट तक बढ़ाया गया है। 10 बोगी की यह ट्रेन का झांसी से चलने का समय सुबह 10:10 का है यह महोबा रेलवे स्टेशन दोपहर 1:10 पर छूटेगी। यह शाम 4:55 पर चित्रकूट पहुंचेगी। वहीं चित्रकूट से यह शाम 6:15 पर चलकर महोबा 9:40 पर पहुंचेगी।